S-3 Shoulder Pressing Game
₹0.00
सामग्री : ३ रुमाल, स्टील के ४-५ ग्लास, भगवान का फोटो
खेलने की रीत : ४ -४ स्पर्धक की टीम बनानी है, सभी ट्रेन की तरह लाइन में खडे रहेंगे,
आगे के ३ स्पर्धको के आंख पर रुमाल बांधना है, आखरी स्पर्धक सबकुछ देख सकता है, रास्ते में ४-५ स्टील के ग्लास इधर उधर रखना है, चलना सुरु होगा, जैसे ही मार्ग में रखा ग्लास, पैर में आने की संभावना होगी, देखता हुआ स्पर्धक (नंबर ४), बिना बोले सिर्फ अपने हाथ से दबाने द्वारा अगले स्पर्धक (नंबर ३) को संकेत देगा, अगर डायी ओर मुडना होगा तो डाया हाथ दबायेगा, बायी ओर मुडना होगा तो बाया हाथ दबायेगा, रुकना होगा तो (शोल्डर) दबायेगा, इसी तरह स्पर्धक नं. ३, स्पर्धक नं.२ को संकेत देगा, स्पर्धक नं. २ स्पर्धक नं. १ को संकेत देगा और संकेत अनुसार स्पर्धक नं. १ मुडेगा, बिना ग्लास को छुए, जो टीम सबसे पहले पहुंचकर भगवान के फोटो को वंदन करेगी, वो टीम विजेता घोषित की जायेगी. ४ स्पर्धक की जगह ३ स्पर्धक अथवा २ स्पर्धक की टीम भी बना सकते हो, भगवान की जगह गुरु म.सा. का फोटो भी रख सकते हो।
Note: You can play yourself.



.png)