G-40 Aamne Samne
₹0.00
सामग्री: चिट (स्लीप), बोलपेन
खेलने की रीत: पहले सभी कोतत्वत्रयी = देव, गुरु, धर्म,रत्न त्रयी = दर्शन, ज्ञान,& TURNचारित्र, ४ कषाय, ४ गति, ४ धर्म, ५ ज्ञान, ५ इन्द्रिय, ५ समिति इत्यादि समजाना है।सभी स्पर्धक को अपने हाथ से, अपनी स्लीप में कोइ भी एक विगत लिखनी है और साथ में कोइ भी एक नाम पसंद करके लिखना है, मानो कि पहले स्पर्धक ने लिखा
४ कषाय - क्रोध, मान, माया, लोभ और १ शब्द 'माया' लिखा, इसी तरह हर स्पर्धक को अपनी स्लीप तैयार करनी है। बाद में २-२ की जोडी आमने सामने बैठ जायेगी, पहला स्पर्धक अपनी स्लीप में से समजो कि '४ कषाय' इतना हि पूछेगा, सामने वाले को ४ कषाय के नाम बोलना है और उसमें से कोइ भी एक नाम पसंद करना है, अगर उसने 'लोभ' बोला, तो उसको अपनी स्लीप सामने वाले को दिखानी है और उसे आउट करना है, क्योंकी पहले स्पर्धक ने 'माया' शब्द पसंद किया था, इसी तरह दूसरे स्पर्धक को अपनी स्लीप के आधार पर पहले स्पर्धक को पूछना है. अगर पसंद किया हुआ शब्द हि सामने वालेने बताया तो उसे वही बेठना है, बाद में जितने बचे, उन्हे फिर से दो दो की जोडी में आमने सामने बैठना है, और पहले की तरह ही गेम आगे चलानी है, अंत में बचे हुए ३ या ४ स्पर्धक को इनाम देना है।
दूसरा तरीका : टीचर को ही सब स्लीप बनानी है, स्पर्धक को उसमें से १-१ स्लीप लेनी है।
तीसरा तरीका: उसमें सिर्फ विगत लिखनी है, पसदंगी का शब्द नहीं लिखना है, पहले स्पर्धक ने ४ कषाय पूछा, तो दूसरे स्पर्धक को ४ कषाय के नाम को उल्टे क्रम से बताना है। उदा. लोभ, माया, मान, क्रोध.



.png)