G-45 Treasure hunt - Khajana Dhundho
₹0.00
सामग्री : ५० कवर ५० खाली चिट, बोलपेन, सेलोटेप, व्यवस्था के लिए ८ से १० युवान - युवती
खेलने की रीतः समजो की ५ ५ बच्चो की ५ टीम खेल रही है, हर टीम के लिए, १० स्थान (Spot) की चिट डालकर, ५० कवर तैयार करने है, हर टीम को १ से ५ नंबर दे दो, १० कवर के कोर्नर पर १ नंबर लिखो, इसी तरह बाकी के ४० कवर के कोर्नर पर २,३,४,५, इस तरह के नंबर बडे अक्षर में लिखना है, पहली टीम को सिफ १ नंबर वाले कवर ही खोलने है, साथ रखने है, और अंत में टीचर को सभी १० कवर दिखाने है। तब ही टीम को इनाम मीलेगा। देरासर, उपाश्रय, पाठशाला, आयंबिल भवन के भिन्न भिन्न स्थान (स्पोट) सोचकर, उस संबंधी कोइ प्रश्न, सुवाक्य अथवा स्तुति स्तवन की पंक्ति चिट में लिखनी है, वह कवर उस स्थान की नजदीक दरवाजे के पीछे, दिवाल पर चिपकाकर, खुर्शी टेबल के पीछे, कही भी रख सकते हो।
अमुक इशारा (Clue) हमने दिये है, टीचर भी नये नये
इशारा (Clue) बना सकते है।
देरासर संबंधी चिट क्रमशः नही रखनी, १ देरासर संबंधी १ अन्य स्थान, बाद में वापस देरासर संबंधी इस तरह बच्चो को घुमाना है।
हरेक टीम को इनाम दे सकते हो, किंतु जितनेवाली पहेली टीम को बडा, जितनेवाली दुसरी टीम को उससे छोटा, इस तरह इनाम रख सकते हो, मेनेजमेन्ट टीम की कोइ भूल नही है, यह पहले बराबर चेक कर लो।
दरासर सबधा चिट
स्थान
१) अष्टप्रकारी पूजा में चौथी पूजा कोनसी ?
धूप
२) मंदिर में सबसे पहले काजा लेना चाहिए ?
झाडु
३) पहली निसिहि कहा करनी चाहिए ?
मुख्य प्रवेश द्वार
४) दुसरी निसिहि कहा करनी चाहिए ?
गभारा प्रवेश द्वार
५) जग में तीरथ दो बडे, शत्रुंजय और गीरनार ।
शत्रुंजय गीरनार पट
६) सीधे नल के पानी से पग धोना विराधना है।
पैर धोने का स्थान
७) अंजलि बद्ध प्रणाम कहा पर करना है ?
मंदिर प्रवेश द्वार
८) क्या करने से १०० साल के उपवास का फल मीलता है ?
भमती
९) भाइओ को बदाम अथवा दीपज्योत आकार का तिलक करना चाहिए।
तिलक करने का स्थान
१०) केसर घिसते समय मुखकोश बांधना चाहिए।
ओरसिया
११) मेरे द्वारा प्रभुजी का अभिषेक किया जाता है ?
कलश
१२) अभिषेक करते समय मेरा स्पर्श प्रभुजी को न होना चाहिए ?
कलश
१३) मेरे द्वारा प्रभुजी को पौछा जाता है ?
अंगलुंछना
१४) मै प्रभु वीर का प्रथम गणधर हूं ?
गौतमस्वामि मूर्ति
१५) मै प्रभु वीर का पंचम गणधर हूं ?
सौधर्मस्वामि मूर्ति
१६) अज्ञानता से हमे तार दे मा......
सरस्वती माता मूर्ति
१७) मेरा स्थान नाकोडा तीर्थ मे है ?
नाकोडा भैरव मूर्ति
१८) मेरे द्वारा हर्ष व्यक्त किया जाता है ?
घंट
१९) मेरे अंदर प्रतिमाजी का दर्शन करना चाहिए ?
छोटा दर्पण
२०) मेरे अंदर चावल मत डालो, सिर्फ पैसा डालो ?
भंडार
२१) साथिया मेरे उपर करो, भंडार के उपर नही ?
LEARN & TURN
पाटला
२२) अम घेर मंगलिक, तुम घेर मंगलिक......
मंगलदीवो
२३) नीचे के हिस्से में मै कडक हुं, उपर के हिस्से में नरम हुं ?
चामर
२४) प्रभुजी के उपर का वासक्षेप, मेरे द्वारा दूर किया जाता है?
मोरपींछी
२५) शांति कलश के समय मेरा उपयोग होता है ?
तांबे की कुंडी
२६) मुजे २७ बार बजाया जाता है ?
थाली डंका
२७) स्नात्र के समय प्रभुजी पधराने में मेरा उपयोग होता है ?
त्रिगडा
२८) माला में कितने मणके होते है ?
माला रखने का स्थान
२९) मै तपागच्छ का अधिष्ठायक देव हुं ?
माणिभद्रवीर मूर्ति
३०)मेरा स्थान महुडी तीर्थ में है ?
घटाकर्ण महावीर मूर्ति
३१)मै पार्श्वनाथ भगवान की अधिष्ठायिका देवी हूं ?
पद्मावतीजी मूर्ति
आयंबिल भवन
१) पानी तो उबाला ही पीना चाहिए
पानी उबालने का स्थान
२)मुंग का पानी जग में परोसना चाहिए
बर्तन रखने का स्थान
३) पाटला के उपर थाली वाटी ग्लास रखने चाहिए
पाटला रखने का स्थान
४) म.सा. को व्होराने का मै स्थान हूं
५) मै ढोकला बनाने का स्थान हं
६) मै गरम रसोइ बनाता हूं
चूला
७) मै गरम रसोइ को, गरम रखता हूं
चूला के उपर गरम पानीवाली परात
८) पानी ठंडा हो तो तपस्वीओ शाता रहती है
मटका रखने का स्थान
९) स्वच्छता अभियान में मेरा बडा हिस्सा है
झाडु अथवा बर्तन धोने का स्थान
उपाश्रय
१) पौषधवाले मेरे द्वारा काजा नीकालते है ?
दंडासन
२)प्रवचन के समय सभी लोग मेरी ओर देखते है ?
प्रवचन की पाट
३) मेरे कारण प्रवचन समयसर शुरु होता है ?
घडीयाल
४) कंबल, पुस्तक वगेरे रखने में मेरा उपयोग होता है ?
अलमारी - कपाट
५) आचार्य म.सा. मेरे उपर बिराजते है ?
पाट
६) म.सा. मेरी अंदर पानी ठंडा करते है ?
तांबे की परात
७) म.सा. मेरी अंदर चुना का पानी भरते है ?
डोल - तपेला
८) प्रवचन के समय स्थापनाचार्य मेरे उपर रखा जाता है ?
त्रिगडा
९) जाजम बिछाने से भी पुन्य मीलता है।
जाजम रखने का स्थान
पाठशाला
१) कुंदिंदु गोक्खीर तुसार वन्ना......
सरस्वती माता मूर्ति
२) समकित श्रद्धावंतने उपन्यु ज्ञान प्रकाश.....
५ ज्ञान का केलेंडर
३) पुस्तक सापडा (ठवणी) के उपर रखना चाहिए
पुस्तक आदि रखने का कबाट
४) टीचर हररोज बच्चो की हाजरी पूरते है
टीचर का डेस्क (कबाट)
आनंदो आनंदो, आपकी गीफ्ट टीचर के पास है, वहां से प्राप्त कर लो (यह चिट ५ बनानी है, और हरेक अंतिम स्थान पर कवर में रखनी है।)



.png)