top of page

G-32 IPL Game

Price

₹0.00

प्रश्नोत्तरी का विषय (Subjects)- पूजा संबंधी, भक्ष्य अभक्ष्य संबंधी, भगवान महावीर संबंधी इत्यादी खेलनेवाले की संख्या के मुताबिक टीम बनानी है।6 ६ वाटी लेनी है, अंदर के भाग में चौक से ०, १,२,३,४, ६ लीखने है, वाटी को टेबल के उपर उल्टी रखनी है, बार बार सभी वाटी की जगह बदलनी है, पहले हर टीम को ६ प्रश्न पूछना है. टीम में से २ स्पर्धक को आगे बुलाना है, १ बोल = १ प्रश्न, ओपनर को पहला प्रश्न पूछा, उसको १५ सेकंड में जवाब देना है।
अगर जवाब सही हो, तो टेबल पर रखी ६ वाटी में से कोइ भी एक वाटी, बेटसमेन (स्पर्धक) सीधा करेंगा, उसमें जितने रन लिखा होंगा, उतना रन बेटसमेन को मीलेंगा. अगर गलत जवाब दे, अथवा १५ सेकंड के बाद में दे, तो आउट. ६ रन मीले अथवा ४ रन, तब IPL म्युजीक बजा सकते हो. सभी टीम को ११ ओवर खेलानी है, बाद में सभी को दूसरी ओवर खेलानी है, बाद में स्कोर चेक करना है, ज्यादा रनवाली ४ टीम को रखकर, बाकी की, टीम को कैंसल करनी है. ४ टीम के बीच में सेमी फाइनल होंगी. तफावत इतना है की, प्रश्न समाप्त होते ही, ५ सेकंड के अंदर जवाब दे तो ६ रन, १० सेकंड के अंदर जवाब दे तो ४ रन, १५ सेकंड के अंदर जवाब दे तो २ रन, १५ सेकंड के बाद में जवाब दे तो आउट. एक ही ओवर खेलानी है।
बाद में २ टीम के बीच में, फाइनल खेलानी है।

 

विजेता टीम को ट्रोफी अथवा हर प्लेयर को मेडल दे सकते हो, बाकी टीम को उनके प्रोग्रेस के मुताबिक इनाम देना है।


दूसरी पद्धति - Learn & Turn में अथवा शिबिर में अगले दिनो में जो सिखाया गया हो, उसके आधार पर भी यह गेम खेला सकते हो

bottom of page